logo

ST-SC छात्रों की स्कॉलरशिप राशि नहीं भेज रही है केंद्र सरकार, आइसा ने दी आंदोलन की चेतावनी

student_(2).jpeg

रांची 

केंद्र सरकार ने ST-SC विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राशि को रोक रखा है। ये कहते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने आवाज बुलंद की। इस बाबत आइसा ने आज महेंद्र सिंह भवन, रांची में प्रेस कांफ्रेंस किया। इसमें आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने बताया कि केंद्र सरकार झारखंड के एससीएसटी विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि नहीं दे रही है। छात्रों ने राशि नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।  

झारखंड के साथ दोहरापन 
बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत ST-SC विद्यार्थियों के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप में केंद्र 60% एवम एसटी के लिए 75% देती है। बाकी राशि राज्य सरकार देती है। लेकिन केंद्र सरकार झारखंड के ST-SC स्कॉलरशिप के लिए पैसे नहीं दे रही है। कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ दोहरापन का व्यवहार कर रही है। राज्य के लाखों छात्र कल्याण पदाधिकारी डीएसडब्ल्यू सहित अन्य पदाधिकारियों के ऑफिस का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। 
कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद लागतार फीस में बढोतरी हो रही है। दूसरी तरफ केंद्र ने छात्रवृत्ति राशि भी रोक रखी है। 

आंदोलन की दी चेतावनी 
आइसा ने राज्य के नेताओं व जनप्रतिनिधियों  से आग्रह किया है कि वे इस दिशा में जल्द पहल करें। कहा कि केंद्र सरकार ST-SC हितैषी होने के दावे करती है। लेकिन छात्रों के संदर्भ में उनका ये दावा खोखला साबित हो रहा है। इससे केंद्र की बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। कहां कि राशि मिलने पर छात्र सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आज की प्रेस कांफ्रेंस के में आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ, सोनाली केवट, शिल्पी घोषाल, मोहमद शमी और छोटूराम महतो सहित अन्य लोग थे।